Last modified on 17 दिसम्बर 2011, at 14:46

ओ एक ही कली की / अज्ञेय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:46, 17 दिसम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ओ एक ही कली की
मेरे साथ प्रारब्ध-सी लिपटी हुई
दूसरी, चम्पई पंखुड़ी!
हमारे खिलते-न-खिलते सुगन्ध तो
हमारे बीच में से होती
उड़ जायेगी!