Last modified on 19 दिसम्बर 2011, at 01:59

विदा / रघुवीर सहाय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:59, 19 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रघुवीर सहाय |संग्रह=सीढ़ि‍यों पर ध...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

विदा, बन्धु, विदा
कातर अन्तर-आत्मा
विचलित परमात्मा में श्रद्धा
विदा आप को भी, परन्तु प्रिय—
                सकुशल पहुँचने की दीजिएगा पाती
यह भी लिखिएगा कि याद मेरी आती
                      भी है कि नहीं ।

अगम अगोचर जो जग का पालनकर्ता
वह क्या खा कर दुख देता या दुख हरता
आप मेरे प्रशंसक थे, गुणग्राहक थे
                   —आप से था डरता
आप को भी विदा ।
मिटे तो किसी भाँति यह दुविधा ।
विदा, बन्धु, विदा ।