Last modified on 8 जनवरी 2012, at 01:37

टहनियों की कँपकँपाहट / ज्यून तकामी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:37, 8 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=ज्यून तकामी |संग्रह=पहाड़ पर चढ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: ज्यून तकामी  » संग्रह: पहाड़ पर चढ़ना चाहते हैं सब
»  टहनियों की कँपकँपाहट

वहाँ
शिखर पर
थरथरा हैं पत्तियाँ
जैसे काँप रही हों हवा में

या हो सकता है
आ बैठा हो कोई पक्षी
उनकी छाया में

कोमल टहनियों की यह
अनायास धुकधुकी
आतंक और आवेश से
काँपता है मेरा मन

रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय