भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
पर्वत-पर्वत पर सरसों / ठाकुरप्रसाद सिंह
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:07, 25 सितम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ठाकुरप्रसाद सिंह |संग्रह=वंशी और मादल / ठाकुरप्रसाद स...)
पर्वत-पर्वत पर सरसों
घाटी-घाटी राई
किसने सरसों बोई
किसने बोई राई
मुंडाओं की सरसों
संथालों की राई
एक हाथ की मुंदरी
एक पैर की गूंगी
किससे क्या लेकर मैं
किसको क्या दूंगी ?