भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मशक्कत / मलय
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:50, 18 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मलय }} {{KKCatKavita}} <poem> मिनिट मिनिट की मशक्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
मिनिट मिनिट की मशक्कत से
वेतन का सवेरा पाता हूँ
और महँगाई की रात में
न चाह कर भी
नंगा हो जाता हूँ
ज़माना ज़िन्दगी को चीर कर
धज्जियों की सजावट में
मन लगाता है
मशक्कत की आँखे लाल हैं
रात को सो नहीं पाता
और इस दिन में भी
दिन!
हो नही पाता !!