Last modified on 24 फ़रवरी 2012, at 15:36

जुस्तजू में तिरी जो गए / रविंदर कुमार सोनी

Ravinder Kumar Soni (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:36, 24 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रविंदर कुमार सोनी }} {{KKCatGhazal}} <poem> जुस्त...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जुस्तजू में तिरी जो गए
कौन जाने कहाँ खो गए
सुन रहे थे कहानी तिरी
जागते जागते सो गए
कल समझता था अपना जिन्हें
आज बेगाने वो हो गए
दिल में अरमान पाले मगर
ऐसे बिखरे हवा हो गए
देर आने में हम से हुई
वो गए अब तो यारो गए
दूर होती रहीं मंजिलें
ऐ रवि रास्ते खो गए