भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चिड़ियॉं (हाइकु) / भावना कुँअर

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:03, 19 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भावना कुँअर |संग्रह=तारों की चून...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(चिड़ियॉं)
चिड़ियॉं गातीं
घंटियॉं मन्दिर की
गीत सुनातीं

(सर्दी)
फटी रज़ाई
ये मत पूछो कैसे
सर्दी बिताई

(हिरणी)
दुखी हिरणी
 खोजती है अपना
बिछड़ा बच्चा

(होली)
परदेस में
जब होली मनाई
तू याद आई

(छटपटाहट)
कहना चाहूँ
 है छटपटाहट
कह ना पाऊँ