Last modified on 24 मार्च 2012, at 13:05

प्रतिमा (2) / मदन गोपाल लढ़ा

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:05, 24 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मदन गोपाल लढ़ा |संग्रह=होना चाहता ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


कभी-कभी
कोई थुलथुल नेता
पूर लेता है
माल्यार्पण का
अपना शौक।

प्रतिमा
पा जाती है
अखबारों में
नेता के साथ जगह।

कौन है अहसानमंद
नेता या प्रतिमा ?
जानते हैं
मौन खगवृंद।