Last modified on 25 मार्च 2012, at 16:50

यात्रा (1) / राकेश कुमार पालीवाल

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:50, 25 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राकेश कुमार पालीवाल |संग्रह= }} {{KKCatKavi...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


यह जरूरी नहीं
कि घुमक्कडी के लिये
हर रोज चलें
दस बीस मील जंगल बीहड
 
कहीं संयत चित बैठकर भी
हो सकती हैं अर्थपूर्ण यात्राएं
 
हमारा अंतश भी तो
वन जंगल से कम बीहड नही