Last modified on 27 मार्च 2012, at 13:06

रात का पहरेदार / बेई दाओ

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:06, 27 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=बेई दाओ |संग्रह= }} Category:चीनी भाषा ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: बेई दाओ  » रात का पहरेदार

चांदनी नींद से छोटी है
हमारे कमरे से बहती गुज़रती है नदी
फ़र्नीचर इस तरह हैं जैसे बंदरगाह में खड़े हों

न केवल इतिहास की कथाएं
बल्कि नाजायज़ मौसम के
स्वीकृत चेहरे भी
हमें वर्षा वनों की तरफ़ ले जाते हैं
ओ! आंसुओं में एक सुरक्षा-रेखा बनी है

कांच के पेपरवेट अर्थ निकालते हैं
लेखन के आख्यान की चोटों का
कितने सारे काले पहाड़ों ने मिलकर रोका था
1949 का रास्ता

जहां एक बेनाम धुन ख़त्म होती है
फूल मुट्ठी तान चीख़ उठते हैं

अंग्रेजी भाषा से रूपांतरण : गीत चतुर्वेदी