Last modified on 10 अप्रैल 2012, at 17:01

विशेषता और विशेषण / नासिर अहमद सिकंदर

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:01, 10 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर अहमद सिकंदर |संग्रह=भूलवश औ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कश्मीरी सेब
नागपुरी संतरे
भुसावली केले
इंदौर के सेव
ग्वालियर की गजक
आगरे का पेठा
मथुरा के पेड़े
जयपुर की जलेबी
नीम का मंजन
सागौन के जंगल
अब
विशेषता मत बताना
विशेषण मत लगाना
‘पेटेन्ट’ हो जायेगा !