Last modified on 10 अप्रैल 2012, at 17:05

किताब का कवर / नासिर अहमद सिकंदर

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:05, 10 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर अहमद सिकंदर |संग्रह=भूलवश औ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कविता की किताब
या कहानी, उपन्यास
स्कूल-पाठ्यक्रम
या धार्मिक
कीमती अथवा सस्ती
कवर जरूर चढ़े
पुराना अखबार
कलेण्डर पुराना
बाजार में उपलब्ध
या कागज खाकी
यह कवर ही
जो बचाये मुख-पृष्ठ
होने से मैला
पानी में भीगे
पहले कवर
धूल किताब से पहले
चढ़े कवर पर
जैसे शरीर से चिपके बनियान
किताब
कवर से
चित्थे-चित्थे उतरे बनियान
धज्जी-धज्जी कवर !