Last modified on 10 अप्रैल 2012, at 21:55

हाइकु-1 / रचना श्रीवास्तव

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:55, 10 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना श्रीवास्तव |संग्रह= }} [[Category:हाइ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(1)
बेटी का जन्म
जीवन किया अन्त
बिलखती माँ
(2)
जाति व धर्म
हवा में लगी गाँठ
घुटते लोग
(3)
आँखों में धूल
नफरत की आँधी
बिखेरे शूल
(4)
शहीद हुआ
तो बचा सूना घर
सूनी ही माँग