Last modified on 11 अप्रैल 2012, at 12:22

भ्रुण-परीक्षण / नासिर अहमद सिकंदर

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:22, 11 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर अहमद सिकंदर |संग्रह=भूलवश औ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरे सामने की बर्थ में था
उनका परिवार
माँ
और दो बच्चियाँ
बड़ी बच्ची का चेहरा
हूबहू माँ की तरह गोल
चाँद सरीखा
छोटी का
बड़ी बहन से मिलता जुलता
लेकिन दिखने में उससे भी सुंदर
बड़ी प्यारी हैं बच्चियाँ
मैंने
उनकी माँ से कहा
इस वाक्य पर
बिना ध्यान दिये
वह खोई रही
मुग्ध
अपने भ्रूण पर
जो निश्चित
लड़का था !