Last modified on 11 अप्रैल 2012, at 12:41

कर्नल नासेर / नासिर अहमद सिकंदर

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:41, 11 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर अहमद सिकंदर |संग्रह=भूलवश औ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मरणोंपरांत भी चेतना शून्य देह
सुरक्षित जीवित
ममियों का अजूबा राष्ट्र
विश्व स्तरीय बैठक
ओजोन-परत क्षतिग्रस्त
चुनौती देता
इसका रसायन-
मरों को भी रखे संजीदा
अमरता के जामे में
कर्नल नासेर
गुट निरपेक्ष देशों की बैठक में
भाग लेने आये थे भारत !