Last modified on 15 अप्रैल 2012, at 17:48

जाने किस आस में बूँद / सुमन केशरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:48, 15 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमन केशरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> ये त...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये तो अजब वाक़या हुआ
कल सवेरे टीले के बग़ल से गुज़रते हुए
पत्ते पर पड़ी जल-बूँद
अचानक पुकारते हुए साथ हो ली

जाने वह बूँद ओस की थी या
किसी आँख के पानी की
क्या वह थी, या है अब भी
मौजूद इस देह में
जाने किस रूप में

जाने किस आस में...