भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यादें-पलकों-सजी / सरस्वती माथुर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:42, 26 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सरस्वती माथुर }} Category: हाइकु <poem> 21 य...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

    21
यादें गरजें
सावन की घटा- सी
मन- बरसे
     22
 भटकी यादें
आवारा बादल -सी
 बिन बरसे
   23
यादों का चाँद
खोये -खोये मन सा
गगन चढ़ा
         25
आँसू के जैसी
यादें -पलकों सजीं
थिर हो गईं
   26
हौले से आईं
पतझड़ -सी यादें
मन उदास
   27
मन पाखी- सा
यादों के पिंजरे में
फड़फड़ाए
  28
मन- डोर पे
पतंग -सी यादें
गगन उड़ीं
   29
भीगा मौसम
बीज-सी दबी यादें
अँखुवा गईं
30
विकल प्राण
यादों की आहट है
उल्कापात -सी
  31
भीगी यादें हैं
मधुर पल बीते
मन हैं रीते
   32
यादें रेशमी
नीर बहते हुए
जल बिन्दु- से
    33
यादों की डोरी
बिस्तरबंद- मन
बँधा ही रहा
   34
यादों के पथ
मन की पगडण्डी
भटके हम
   35
यादों- भरे हैं
मधु-घट मन के
फिर भी प्यासा
   36
तारों भरी है
यादों की रजनी भी
मन भी दीप्त
    37
गरजता है
यादों -भरा अंधड़
उड़ा मन भी