भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जवान हो रही लड़की - दो / कमलेश्वर साहू

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:55, 26 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश्वर साहू |संग्रह=किताब से निक...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


घर में
वक्त बेवक्त
मचने वाला शोर
गूंजने वाली किलकारी
खनकने वाली हंसी
महकने वाली खुशी
होती जा रही है कम
धीरे धीरे
धीरे धीरे
बढ़ता जा रहा है सन्नाटा
पसरती जा रही है खामोशी
जवान हो रही है लड़की
धीरे धीरे
घर में !