Last modified on 26 अप्रैल 2012, at 13:08

स्त्री-पुरूष (8) / कमलेश्वर साहू

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 26 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश्वर साहू |संग्रह=किताब से निक...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


पुरूष ने स्त्री पर कविता लिखी
उसकी आजादी के गीत गाये
तरक्की के राह बताये
मुक्ति के स्वप्न दिखाये
स्त्री प्रसन्न हुई
प्रसन्नता में उड़ने लगी
उड़ते उड़ते जिस पर गिरी
पुरूष के द्वारा
बिछाया हुआ बिस्तर था !