भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मनुष्यता / रामधारी सिंह "दिनकर"

Kavita Kosh से
Ankur (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 05:17, 30 सितम्बर 2007 का अवतरण (New page: है बहुत बरसी धरित्री पर अमृत की धार; पर नहीं अब तक सुशीतल हो सका संसार| भो...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

है बहुत बरसी धरित्री पर अमृत की धार; पर नहीं अब तक सुशीतल हो सका संसार| भोग लिप्सा आज भी लहरा रही उद्दाम; बह रही असहाय नर कि भावना निष्काम| लक्ष्य क्या? उद्देश्य क्या? क्या अर्थ? यह नहीं यदि ज्ञात तो विज्ञानं का श्रम व्यर्थ| यह मनुज, जो ज्ञान का आगार; यह मनुज, जो सृष्टि का श्रृंगार | छद्म इसकी कल्पना, पाखण्ड इसका ज्ञान; यह मनुष्य, मनुष्यता का घोरतम अपमान|

- रामधारी सिंह 'दिनकर'