Last modified on 2 अक्टूबर 2007, at 23:42

तिहारो दरस मोहे भावे / सूरदास

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:42, 2 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: कवि: सूरदास Category:कविताएँ Category:सूरदास तिहारो दरस मोहे भावे श्री यमुना ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कवि: सूरदास


तिहारो दरस मोहे भावे श्री यमुना जी ।

श्री गोकुल के निकट बहत हो, लहरन की छवि आवे ॥१॥

सुख देनी दुख हरणी श्री यमुना जी, जो जन प्रात उठ न्हावे ।

मदन मोहन जू की खरी प्यारी, पटरानी जू कहावें ॥२॥

वृन्दावन में रास रच्यो हे, मोहन मुरली बजावे ।

सूरदास प्रभु तिहारे मिलन को, वेद विमल जस गावें ॥३॥