भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खोने को हैं बेताब( हाइकु) /रमा द्विवेदी

Kavita Kosh से
Ramadwivedi (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:37, 21 जून 2012 का अवतरण ('१- ढोती है रात<br> मनुज की पीडाएं<br> भोर की आस |<br><br> २- मुखौट...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

१- ढोती है रात
मनुज की पीडाएं
भोर की आस |

२- मुखौटे लगा
खोने को हैं बेताब
चैटिंग – यार |

३- हैं अनजान
अडोस-पड़ोस से
सर्फिंग -प्यार |

४- ऊषा मुस्काई
भौंरे गुनगुनाए
ताजगी आई |

५- आँगन धूप
भागती फिर रही
छत-मुडेर |

६- आसमां झुक
धरा से कहता ये
तुझ से ही मैं |