भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घायल खंजर / प्रेम कुमार "सागर"

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:59, 20 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम कुमार "सागर" |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


फिर घिर चूका कुहरा घना आकाश में है
अब भी क्यूँ दुनिया रोशनी की आस में है |

रो-रो गुलिस्तां बस यही फ़रियाद करता है
गंध-ऐ-बारूद अब तक यहाँ के घास में है |

'मुर्दा है मेरे काम का’-कहा धोती-कुर्ते ने-
सत्ता की मोटी डोर अभी उस लाश में है |

मत सोच गुजरा जो अभी वो दर्द अंतिम था
'सागर' दो-चार गिरह अभी उस बांस में है |

जख्म देकर आँखों से कोई बच नहीं सकता
एक घायल खंजर अब भी मेरे पास में है |