Last modified on 20 जुलाई 2012, at 14:04

परवाना / प्रेम कुमार "सागर"

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:04, 20 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम कुमार "सागर" |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


क्योँ जाने लोग कहते है, मै पागल हूँ दीवाना हूँ,
जहाँ तुम ठौर पा जाओ, अरे मै वो ठिकाना हूँ

क्या जाने लहरें बावली, है कितनी पीड़ नदिया में
तू शायर है नवेलों का, मै एक गुजरा जमाना हूँ

बिकेगी अब मेरी इज्जत खुले नंगे बाज़ार में
तू तूफाँ है मयोन्मत सा, मै टूटा आशियाना हूँ

तपिश देखो मोहब्बत की ये कैसे पर कतरती है
जला लौ में तेरे उस दिन, वही मै परवाना हूँ

'सागर' मिलन अपना, हिकारत से भरा सपना
तू रहता है उजालों में, मै एक अँधा- बेगाना हूँ |