भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम्हीं हो क्या वह / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:51, 29 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=चिन्ता / अज्ञेय }} {{KKC...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम्हीं हो क्या वह-
प्रोज्ज्वल रेखाओं में चित्रित ज्वाला एक अँधेरी-
पीड़ा की छाया हो मानो आशाओं ने घेरी?
सारस-गति से चली जा रहीं
मौन रात्रि में, नीरव गति से, दीपों की माला के आगे!
क्षण-भर बुझे दीप, फिर मानो पागल से हो जागे!
मानो पल-भर सुध बिसरा कर
पुलक-विकल हो तिमिर-शिखा पर अपना सब आलोक लुटा कर
हो कर निर्वृत,
चेत उठे हों,
नव जीवन में- पर जीवन भी कैसा? व्यथा एक हो विस्तृत-
विकल वेदना एक प्रकम्पित!

मुलतान जेल, 18 अक्टूबर, 1933