भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उर-मृग! बँधता किस बन्धन में / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:07, 3 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=चिन्ता / अज्ञेय }} {{KKC...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 उर-मृग! बँधता किस बन्धन में!
थकित हुए स्वच्छन्द प्राण क्या भटक-भटक कर घन निर्जन में!
अर्ध-निमीलित हैं क्यों लोचन, स्थिर क्यों चपल पदों का स्पन्दन;
किस गुरु-भार दबा सुन्दर तन-किस आकर्षक सम्मोहन में?

जग की बिखरी गरिमा रोयी : तेरी अनुपम छवि क्यों खोयी?
निरुपम सखा न पाया कोई उस अबाध सुन्दर कानन में?
ओ चिर-बन्दी स्वतन्त्रता के, अति परिचय से ही उकता के,
स्वेच्छा ही से उसे लुटा के

उन्मुख किधर, विकल किस क्षण में!
उर-मृग! बँधता किस बन्धन में!

लाहौर, 1934