Dkspoet(चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:50, 3 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=चिन्ता / अज्ञेय }} {{KKC...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
मानस के तल के नीचे है नील अतल लहराता
तल पर लख अपनी छाया तू लौट-लौट क्यों जाता?
है काम मुकुर का केवल करना मुख-छवि प्रतिबिम्बित-
क्या इसी मात्र से उस की है यथार्थता परिशंकित?