भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज विदा / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:34, 4 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=चिन्ता / अज्ञेय }} {{KKC...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज विदा!
पीड़ा के दिन बीते जाते-कभी प्राण जागेंगे, गाते।
याद मुझे भी तब कर लेना प्रियतम! यदा-कदा!
टूट जाएँ इस जग के बन्धन-एक रहेगा अन्त:स्पन्दन!
स्मृति ही नहीं, बसेंगे मुझ में तेरे प्राण सदा!
पर, आज विदा!

1936