Last modified on 4 अगस्त 2012, at 11:39

तेरी स्मित-ज्योत्स्ना के / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:39, 4 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=चिन्ता / अज्ञेय }} {{KKC...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तेरी स्मित-ज्योत्स्ना के अर्णव में मैं अपना आप डुबो लूँ-
तेरी आँखों में आँखें खो अपना अपनापन भी खो लूँ-
बह जावे प्राणों में संचित युग-युग का वह कलुष व्यथा का-
तेरे आँचल से मुँह ढँक एक बार मैं जी भर रो लूँ!

1936