भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन दुम्मट-सा / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:41, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सागर-मुद्रा / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
 मन
दुम्मट-सा गिरता है
सूने में अँधेरे में;
न जाने कितनी गहरी है

भीत
मेरी उदासी की
ओ मीत!
गिरता है गिरता है

कहीं नहीं थिरता है धीरज;
नीचे ही सही
राह भी होती
उतरने की, तो

गिरता, डूब जाता
फिर शायद उतराता...
पर नहीं; मन
गिरता है और गिरता ही जाता है,

न थाह पाता है न फिरता है,
बस, सहमता ताकता है
कि मनोगर्त का अँधेरा ही बढ़ कर लोक लेता है।

देखो! कहीं वही तो नहीं,
अब स्वयं मेरे भीतर से झाँकता है?
उफ़, गिरता है, गिरता है
मन...

बर्कले (कैलिफ़ोर्निया), अप्रैल, 1961