भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सीमांत पर / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:56, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=महावृक्ष के नीचे / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चेहर हो गये हैं यन्त्र सभ्य।
मँजे चमकते हैं
बोल कर छिपाते हैं।
पर हाथ अभी वनैले हैं
उन के गट्टे
चुप भी सच सब बताते हैं।
बस कभी-परम दुर्लभ!-
आँसू : वे ही बचे हैं जो कभी गाते हैं।

बर्लिन, मार्च, 1976

जर्मन प्रवास में लिखी गयी यह कविता पूर्वी और पश्चिमी बर्लिन को अलग करने वाले अस्त्र-सज्जित ‘आधुनिक’ सीमान्त के एक ठिये पर लिखी गयी थी जहाँ सीमान्त पार करने वालों की पड़ताल और तलाशी आदि की व्यवस्था है।