भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उस से / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:56, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=महावृक्ष के नीचे / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अच्छा लगता है
यों तुम्हें पीछे छोड़ जाना
बँधी हुई भावना निबाहते
संकल्प की स्वतन्त्रता का बहाना।
अकेले श्रम साहस कर
रचना में खोना विनय से लोकालय में रम जाना।
अच्छा लगता है
फिर बाहर छोड़ दुनिया को
थके-माँदे घर आना।
प्रतीक्षा में, पहचान में, आस्था में
अपने को पाना।