भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

डरौना / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:09, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=नदी की बाँक पर छाय...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चिथड़े-चिथड़े
टँगा डरौना
खेत में

ढलते दिन की
लम्बी छाया
छुई-
कि बदला
जीते प्रेत में।

घिरी साँझ
मैं गिरा
अँधेरी खोह-
यादें-
लपका
बटमारों का एक गिरोह!

शरण वह
प्रेत डरौना
चिथड़े-चिथड़े।

नयी दिल्ली, 8 नवम्बर, 1979