Last modified on 10 अगस्त 2012, at 15:11

नृतत्व संग्रहालय में / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:11, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=नदी की बाँक पर छाय...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तब-
इतिहास नहीं था जब-
जिन की ये हड्डियाँ हैं
वे जीवित थे।

जो आज हैं
सिकुड़े जर्जर कंकाल,
रीढ़, भुजा, कूल्हे, कपाल-
मगर आह, यह एक पंजे में अटका
उजले धातु का छल्ला!

पुरातत्त्व? तत्त्व यह
कि धूल है सब-
क्या वह, क्या हम
सभी कुछ है सम-
अब भी नहीं है इतिहास,
केवल क्रम, विक्रमन-
मगर वह-वह पुराने खरे धातु की चमक
और यह-यह भीतर की खरी सनातन
सुलगन!