Last modified on 30 अगस्त 2012, at 20:48

अब क्या माँगूँ आगे ! / गुलाब खंडेलवाल

Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:48, 30 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=भक्ति-गंग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


अब क्या माँगूँ आगे!
सब कुछ तो दे डाला तुमने पहले ही बेमाँगे

काक मानसर में जा पिता
रजकण रत्नमुकुट पर बैठा
फिरे नहीं क्यों ऐंठा-ऐंठा
भाग्य अचानक जागे !

यही विनय है, छोड़ न देना
किया दिये से जोड़ न देना
बीच नृत्य के तोड़ न देना
कठपुतली के धागे

अब क्या माँगूँ आगे!
सब कुछ तो दे डाला तुमने पहले ही बेमाँगे