Last modified on 26 अक्टूबर 2012, at 21:58

त्रिभुज के बीच : एक / सत्यनारायण सोनी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:58, 26 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यनारायण सोनी |संग्रह=कवि होने...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मां
पिता
और
भाई के
त्रिभुज के बीच
रेखाओं से टकराती
एक बिंदु-सी
बेटी,
आज भी
तलाश रही द्वार।

बेजान नहीं
जबकि
उसके पंख।

2010