Last modified on 26 अक्टूबर 2012, at 22:44

मुर्गा फार्म से (5) / सत्यनारायण सोनी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:44, 26 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यनारायण सोनी |संग्रह=कवि होने...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
अभिजात के
पोल्ट्री फार्म में
पल रहे चूजे,
पर चूजों की नहीं
कोई जात।

फुदकते
दाना चुगते
कब सोचा चूजों ने-
उन्हें भी
बन जाना होगा
भोजन
सामने पड़े
चुग्गे की भांत।

और यह भी
कब सोचा
चूजों ने
कि जिनकी भुजाओं को
वे बनाएंगे
बलिष्ठ,
पुष्ट करेंगे
अंग-प्रत्यंग
और जिनकी धमनियों में
रक्त बन दौड़ेंगे,
होगी भला उनकी
जात क्या!

2004