Last modified on 26 अक्टूबर 2012, at 23:09

कविता की फसल / सत्यनारायण सोनी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:09, 26 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यनारायण सोनी |संग्रह=कवि होने...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
कविता की यह फसल
अभी कच्ची है
मैं इसे पकाऊंगा
गेहूं की फसल की तरह।

तब उस फसल को
काटूंगा
खलिहान में डाल
निकालूंगा दाने,
चमचमाते
पक्के दाने।

फिर उन दानों को
पटकूंगा-छटकूंगा
छांटूंगा काले दाने
बीनूंगा कंकड़।

बनाऊंगा तब उनसे
सिर्फ एक रोटी
खाएंगे जिसे
दुनिया के तमाम लोग
एक ही थाली में
एक साथ।

1990