भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
हरिविमुख-निन्दा / सूरदास
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:13, 9 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास }} अचंभो इन लोगनि कौ आवै । छाँड़े स्याम-नाम-अम्...)
अचंभो इन लोगनि कौ आवै ।
छाँड़े स्याम-नाम-अम्रित फल, माया-विष-फल भावै ।
निंदत मूढ़ मलय चंदन कौं राख अंग लपटावै ।
मानसरोवर छाँड़ि हंस तट काग-सरोवर न्हावै ।
पगतर जरत न जानै मूरख, घर तजि घूर बुझावै ।
चौरासी लख स्वाँग धरि, भ्रमि-भ्रमि जमहि हँसावै ।
मृगतृष्ना आचार-जगत जल, ता सँग मन ललचावै ।
कहत जु सूरदास संतनि मिलि हरि जस काहे न गावै ॥1॥
भजन बिनु कूकर-सूकर जैसौ ।
जैसै घर बिलाव के मूसा, रहत विषय-बस वैसौ ।
बग-बगुली अरु गीध-गीधिनी, आइ जनम लियौ तैसी ।
उनहूँ कैं गृह, सुत, दारा हैं, उन्हैं भेद कहु कैसौ ।
जीव मारि कै उदर भरत हैं; तिनकौ लेखी ऐसी ।
सूरदास भगवंत-भजन बिनु, मनो ऊँट-वृष-भैसौं ॥2॥