भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चूल्हा / पवन करण

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:34, 28 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन करण |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> इसकी आ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इसकी आग में मैं अपना
इतिहास बाँचता हूँ
लोग इसे सिर्फ़ चूल्हा समझते हैं
मगर मेरी नज़रों में इसकी तौल

घर के पुरखे के बराबर है
ये जब जलता है तब बुझते हैं
इसके बुझने पर पेट जल उठते हैं
गृहिणी और इसके बीच एक ज़रूरी रिश्ता

साफ़-साफ़ देखा जा सकता है
इसमें आग और कोठरी में धान
हमेशा भरा रहे सभी चाहते हें
इसका एक रहना बिरादरी में

घर की साख होती है
बँटना होता है
बंद मुट्ठी का खुल जाना
इसकी राख में मुझे अपनी
भूख दबी मिलती है