Last modified on 28 अक्टूबर 2012, at 17:50

नीम / पवन करण

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:50, 28 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन करण |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> नीम को...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नीम को पुकारो, नीम,
दौड़ा चला आएगा

दाँतों में बनकर दातौन
नीम को गाओ, नीम,
निबोरी-सा टपकेगा
झूला झूलती

सहेलियों की गोद में
नीम को ढूँढ़ो, नीम,
धुन से जूझता
कोठार में मिलेगा

अनाज के नीम को सोचो,
नीम तुम्हें अपने भीतर
हरहराता देगा दिखाई