Last modified on 9 दिसम्बर 2012, at 20:06

आये दिन उमड़ते / संगीता गुप्ता

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:06, 9 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=इस पार उस प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आए दिन उमड़ते
झंझा - झकोरों ने
जर्जर भले कर दिया
शरीर
पर अदम्य है
अन्तर्जिजीविषा
आलोकित है मन
आत्मिक उजास से

पाँवो को मिलती है
गति
संकल्प की शक्ति से
अटूट है
यात्रा का नैरन्तर्य