भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

न शोर न सन्नाटा / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:08, 9 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=इस पार उस प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

न शोर
न सन्नाटा
न शून्य
न अनुभूति
अवाक जरूर हूँ

नटों का खेल
जीवन
संतुलन बिगड़ा नहीं कि
धराशायी
कब, कहाँ हुई भूल ?
स्थितियों का जायजा लेती
सोचती हूँ

फिर उठूंगी
चल पड़ूंगी
मेरे लिए
क्यों न बना रहे
सिर्फ नटों का खेल
जीवन