Last modified on 9 अक्टूबर 2007, at 23:38

घर आवो जी सजन मिठ बोला / मीराबाई

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:38, 9 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मीराबाई }} घर आवो जी सजन मिठ बोला। तेरे खातर सब कुछ छोड...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घर आवो जी सजन मिठ बोला।

तेरे खातर सब कुछ छोड्या, काजर, तेल तमोला॥

जो नहिं आवै रैन बिहावै, छिन माशा छिन तोला।

'मीरा' के प्रभु गिरिधर नागर, कर धर रही कपोला॥