भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

श्वेत-श्याम स्मरण / अनिरुद्ध उमट

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:02, 20 जनवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध उमट |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रीलरहित कैमरे में
ठुँसी
तस्वीरें

मुट्टी में से
रिसते
जिन्हें कोई
देखता
आसमान से
लटकती
सीढ़ी
से
झूलता

पृथ्वी पर
बुरादे के ढेर पर
मृत एक
तितली