भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
परेशान मरने तक / अनिरुद्ध उमट
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:30, 22 जनवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध उमट |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> छ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
छत पर गिरते तारों की राख से
रहा परेशान
मरने तक
नहीं चाहता था
कहीं बचे रह पाएँ
नींद की प्रतीक्षा में भटकते
पैरों के निशान
क्या तारे चमक-चमक राख होते
प्रत्येक मृत्यु की प्रतीक्षा में
क्या निशानी रह जानी
सुराग बचा रह जाना
ज़रूरी है
यह सुन तारों ने
कुछ ताज़ा राख
और गिरा दी ।