Last modified on 8 फ़रवरी 2013, at 09:22

धुँआ (37) / हरबिन्दर सिंह गिल

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:22, 8 फ़रवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |संग्रह=धुँआ / ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैं इस धुएँ के होते हुए
और ज्यादा नहीं लिख सकता
मानव के लिए, एक शब्द भी ।

मानव जो पलता रहा
आज तक मानवता के आंचल में
और खेलता रहा
आज तक मानवता की गोद में
और मानव जो जीता रहा
आज तक मानवता की धड़कन से ।

‘‘ धड़कन जो मानवता के हृदय में है
हृदय जो अंबर से भी विशाल है
और मानव उस विशाल हृदय की एक सांस है
एक धड़कन से ज्यादा और कुछ नहीं ’’
और वही मानव धड़कन आज चली है
मानवता की हृदय गति रोकने i

इसलिए में कुछ नहीं लिख सकता
सिवाय मानवता के, मानव के लिए ।