Last modified on 12 मई 2013, at 01:04

बहस / समझदार किसिम के लोग / लालित्य ललित

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:04, 12 मई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लालित्य ललित |संग्रह=समझदार किसि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
क्या अपनी बात को
मनवाने के लिए
बहस जरूरी है
चाहे बहस का
कोई तर्क ना भी हो
बहस के लिए
बुनावट क्यों
सीधे सीधे
क्यों नहीं कह देते
कि
यह काम है
या
वो काम है
जरूरी है
शायद आज
चिल्लाने का असर होता
है
शायद होता हो
यदि
कोई बहरा है तो
उसके लिए
क्या
जागरण या कैसा बैंड
आप
चिल्लाते रहिए
कुछ देर बाद
आप
स्वयं थक जायेंगे
और
घर को निकल जायेंगे
जैसे
अब मैं जा रहा हूँ