Last modified on 12 मई 2013, at 01:34

पतिगण / समझदार किसिम के लोग / लालित्य ललित

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:34, 12 मई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लालित्य ललित |संग्रह=समझदार किसि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 

पत्नी की सुनते नहीं
पड़ोसन की सुनने में लगे हैं
हमारे बदतमीज पतिगण
जो बड़े सभ्य हैं
सुशील हैं
पड़ोसन की प्रशंसा करने मंे कभी नहीं
थकेंगे
अगर
बदलना पड़ जाए
उनको सिलेंडर
कमर दर्द, स्लिपडिस्क, मोच
और ना जाने क्या-क्या गिना देंगे
मगर
पड़ोसन कहें कि सिलेंडर खत्म...
तो महाराज
छलांगे भरते हाजिर
चाहे कितना भी दर्द सहना पड़े
ये पतिगण सभ्य है
या लुच्चे हैं !