भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिना शब्दों के / नीरज दइया

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:26, 16 मई 2013 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या बतियाना होता है
सिर्फ शब्दों से?
शब्द कहां
व्यक्त कर पाते हैं-
व्यक्त करने पर भी
रह जाता है
बहुत कुछ अव्यक्त....

अगर होती शक्ति शब्दों में
मैं लिखता-
हमने क्या बात की
बिना शब्दों के !